नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में खेले गए आरबी वीकडे नाइट्स टी-20 मुकाबले में बैंड ऑफ ब्रदर्स ने लाइमलाइट टीम को 27 रन से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंड ऑफ ब्रदर्स’ ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइमलाइट टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बना सकी। मैच में 96 रन बनाने वाले टीजे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।