फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिल्म 'मासूम कातिल' की रिलीज पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंदी फिल्म 'मासूम कातिल' की रिलीज की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक विविध और धर्मनिरपेक्ष समाज में ऐसी फिल्म को प्रमाणन नहीं दिया जा सकता जो धर्मों का मजाक उड़ाए और नफरत को बढ़ावा दे। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने 10 सितंबर को अपने आदेश में कहा कि फिल्म में कानून को अपने हाथ में लेने को प्रशंसनीय और उत्सव के रूप में दर्शाया गया है, जो स्वीकार्य नहीं है। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के फिल्म की रिलीज से इनकार करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें