नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने बालक वर्ग के पाइप बैंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। प्रधानाचार्या आशा प्रभाकर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासन, निरंतर अभ्यास, समर्पण और टीम भावना का प्रमाण है। ब्यूरो