फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपहरण के मामले में पायलट समेत चार की जमानत निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के मामले में पायलट समेत चार की जमानत निरस्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जेवर निवासी हंसराज और उसके परिवार के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी पायलट पुत्तन सिंह, उसकी पत्नी सरोज बाला, सास रामा देवी व साथी प्रमोद कुमार की जमानत याचिका निरस्त की है। कामेश ने 26 जून को जेवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि परिचित हंसराज और उसका पूरा परिवार 8 जून को लापता हो गया था। जब वह 25 जून को हंसराज के घर गया तो कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार को आखिरी बार 8 जून को देखा गया था। पुलिस की जांच में पाया गया कि पुत्तन सिंह और उसके सहयोगियों ने हंसराज, उसकी पत्नी कमलेश देवी और पुत्र सौरभ का अपहरण किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें