(अदालत से)
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने सेक्टर-63 क्षेत्र में संचालित फर्जी कॉल सेंटर के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी विरेन्द्र की जमानत याचिका खारिज कर दी। 31 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-63 के बेसमेंट में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। गिरोह मर्चेंट नेवी और अन्य नौकरियों का झांसा देकर पैसे ठगता है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 12 लोगों को कॉल सेंटर संचालित करते हुए पकड़ा। इस दौरान चार लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, नौ बैंक डेबिट कार्ड, नकद, फर्जी ऑफर लेटर आदि बरामद करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विरेन्द्र भी शामिल था। ब्यूरो