(अदालत से)
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने थाना दनकौर में दर्ज मामले में आरोपी सत्यम सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार, वादी ओमप्रकाश के भाई हेमेंद्र को बंधक बनाकर फिरौती मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा कर सलारपुर से सत्यम सिंह व एक अन्य को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता जयेंद्र दुबे ने तर्क रखा कि आरोपी को झूठ का फंसाया गया। आरोपी का नाम दर्ज नहीं था और स्वतंत्र प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हुआ था। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग नहीं की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत का आदेश दिया। ब्यूरो