फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली सोना बेचने के आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने ठगी के मामले में आरोपी धर्मा को जमानत दे दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 में संचालित मेडिकल स्टोर पर बैठे वादी अंकुल कुमार के पिता वीरपाल सिंह के साथ ठगी की गई थी। तहरीर में बताया गया कि 19 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को मजदूर बताते हुए चांदी के सिक्के व सोने के गहने बेचने की इच्छा जताई। दो दिन बाद वही व्यक्ति एक अन्य पुरुष और महिला के साथ पुनः पहुंचा। जांच में एक टुकड़ा 20 कैरेट सोने का पाए जाने पर 18 लाख रुपये भुगतान कर गहने खरीद लिए गए। शेष राशि 15 दिन बाद देने की बात तय हुई थी। बाद में जांच कराई गई तो गहने नकली निकले और आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद पाया गया। इस पर थाना बिसरख में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें