फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी अधिवक्ता को जमानत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों से घिरे अधिवक्ता अभ्युदय शंकर बाजपेयी की अग्रिम जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। इस संबंध में सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद अधिवक्ता ने शादी से इन्कार कर दिया था। घर पहुंचने पर अधिवक्ता व उसके परिजनों पर उसे धक्का देकर निकालने का आरोप है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी के माफी मांगते हुए शादी का भरोसा देने पर उसने शिकायत वापस ले ली थी। कुछ दिन बाद आरोपी के फिर से संबंध तोड़ने पर पीड़िता ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, आरोपी पक्ष ने दावा किया कि उसने कभी भी शादी का वादा नहीं किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें