फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जयपुर कराटे में बाह के बच्चों ने जीते 4 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
जयपुर कराटे में 4 स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक के साथ बेस्ट कोच का ​खिताब जीतने वाले बाह के ​खिलाड
विज्ञापन
बाह। जयपुर में रविवार को आयोजित हुई वाइपर्स कप कराटे चैंपियनशिप में बाह के बच्चों ने 4 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। कोच ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि चैंपियनशिप में देश के 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बाह के विभवासु त्रिपाठी ने 50 किलो भार वर्ग में लगातार 4 मुकाबले जीत कर स्वर्ण पदक हासिल किया। अक्षत कुशवाह ने 40 किलो भार वर्ग में 3 खिलाड़ियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अश्विन ने 55 किलो भार वर्ग में 2 खिलाड़ियों को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि विहान भारद्वाज ने 35 किलो भार वर्ग में 5 मुकाबलों में जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आर्यन कौशल को 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर आयोजकों ने उन्हें बेस्ट कोच की ट्रॉफी प्रदान की। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हृदय नारायन शर्मा, कृपा नारायन उर्फ छुट्टन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, श्रेयस भारद्वाज आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें