संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में एसजेएस स्पेशल टूर्नामेंट सीजन 10 का लीग मैच खेला गया। रविवार को हुए लगी मैच में बैकयार्ड बॉय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हासिल की। पहले मैदान में उतरी टॉम 12 टीम 18.1 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी बैकयार्ड बॉय टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की। चार विकेट गिराकर करणवीर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं 23 रन बनाकर विशाल बेस्ट बैटर बने।