यमुना सिटी/ जेवर। जेवर के गांव रामनेर से बृहस्पतिवार को बाबा खाटू श्याम की निशान पदयात्रा अलीगढ़ के जट्टारी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई। जेवर के गांव रामनेर के रहने वाले श्रीखाटू श्याम सेवा समिति से शैलेश ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को एकादशी के उपलक्ष्य में पंचमी निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 11 सौ फुट लंबा निशान श्याम बाबा की भक्ति का प्रतीक बनाया गया। यात्रा में भक्तगणों ने ढोल नगाड़ों के साथ भजन गाते हुए और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए बाबा के दरबार अलीगढ़ के कस्बा जट्टारी पहुंचे। इस मौके पर विकास चौधरी, प्रवीन चौहान, रोहित ठाकुर, दीपक चौहान, पवन चौहान, पवन कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे। ब्यूरो