ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टी-20 क्रिकेट मुकाबले में बाबा अल्फा टीम ने भारत ब्लाॅस्टर्स को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। भारत ब्लाॅस्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। बाबा अल्फा टीम ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 190 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। राजकुमार मीणा ने 51 गेंदों में 99 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।