ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में बाबा अल्फा ने द तुम्मय टस्कर्स को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द तुम्मय टस्कर्स ने 141 रन बनाए। जवाब में बाबा अल्फा ने संचित सक्सेना की 55 रन की नाबाद पारी की बदौलत दो विकेट पर 142 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। संचित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।