दनकौर (संवाद)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा की समीक्षा बैठक शनिवार को अमरपुर गांव में हुई। जिलाध्यक्ष सुनील भगवाना के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों से गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। बैठक में जोन अध्यक्ष राजन गौतम, मेरठ मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, प्रदेश महासचिव कपिल आजाद, एड. संजीव सिंह, एड. बुद्ध घोष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।