नोएडा। रानोली लतीफपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्षय रोग (टीबी) व एचआईवी के बारे जानकारी दी गई। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार व बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। इस दौरान इलाज की प्रक्रिया में सावधानियों के साथ ही सुरक्षा बरतने का भी वादा किया गया। कार्यक्रम डीपीसी अंबुज पांडेय, एनटीपीसी से पुनीत कुमार व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। ब्यूरो