ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एआईएमएल विभाग के छात्र आयुष कुमार और ऋषव कुमार ने हैकाथॉन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसमें आईआईटी जम्मू, एनआईटी श्रीनगर, आईआईटी पटना और चड़ीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। आयुष और ऋषव को 25,000 रुपये पुरस्कार राशि मिली। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पुरस्कृत किया। डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा ने कहा कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। ब्यूरो