ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के खिलाड़ी आयुष व अर्जुन को पलवल में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चुना गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गए। इसमें कई राज्यों की टीमों शामिल होंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। कोच शिलांकुर ने बताया कि 28 से 31 अगस्त तक चैंपियनशिप होगी।