फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाई जंप में अयोना चौधरी व एलिक्स भाटी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई जंप में अयोना चौधरी व एलिक्स भाटी ने मारी बाजी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट के पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की कई स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। अंडर-14 हाई जंप में प्रयागराज की अयोना चौधरी ने स्वर्ण, गाजियाबाद की एलिक्स भाटी भारती ने रजत और कानपुर नॉर्थ की उत्तरा पाल ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट में कानपुर नॉर्थ की आराध्या कपूर विजेता रहीं। वहीं अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गाजियाबाद की तृप्ति प्रेमी पहले स्थान पर रहीं। वहीं हाई जंप में वाराणसी की निया सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मेरठ की जिया नाज और शॉटपुट में मेरठ की अनन्या सक्सेना विजेता बनीं। वहीं 3000 मीटर दौड़ में कानपुर नॉर्थ की पावनी अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर सहित विभिन्न जोन के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं शिक्षाविद् डॉ. श्रद्धा सूद ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए छात्राओं को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें