नोएडा। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को सेक्टर-45 के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर लोगों को स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में फैले भ्रमों को दूर करते हुए सटीक जानकारी से अवगत कराया गया। एफपीए इंडिया के युवा स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर के साथ रैली निकाली । प्रतिभागियों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और रोकथाम पर छोटे-छोटे वीडियो दिखाए गए। एफपीएआई के कर्मचारियों ने सत्र में स्तन स्व-जांच, एचपीवी टीकाकरण और नियमित गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित जांच पर ध्यान केंद्रित किया। महिलाओं के बीच इस विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई ताकि उन्हें बेहतर जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में कुल 141 किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के एचसीएल फाउंडेशन ने भी सहयोग दिया। ब्यूरो