नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत शारीरिक शिक्षा विभाग ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। मिशन शक्ति संयोजक डॉ. रेनू तोमर ने छात्राओं को योग और व्यायाम का अभ्यास कराया। साथ ही आयरन और कैल्शियम युक्त पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता मिश्रा ने मिलावट के दौर में खाद्य पदार्थों का चयन सावधानी से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में प्रोफेसर शैली श्रीवास्तव और डॉ. अपर्णा गौतम मौजूद रहीं। ब्यूरो