दादरी (संवाद)। बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था द्वारा ''मोबाइल को ना, पुस्तकों को हां'' विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता मास्टर विजय पाल ने की। संस्था के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉक्टर सुनील कुमार ने अपनी पुरानी पुस्तकें निशुल्क पुस्तक बैंक में दान कीं। गोष्ठी में ब्रह्म सिंह, मास्टर बालचंद और कपिल प्रधान भी उपस्थित रहे।