फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं के प्रति हिंसा के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। नारी शक्ति सशक्त परिवार अभियान के तहत जेवर में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य चौराहे तक रैली का आयोजन हुआ। वन स्टॉप सेंटर के तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय जेवर-1 के छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों को दहेज न लेने व न देने की शपथ दिलाई गई। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रिंकी रानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रियंका तिवारी, मनोज, पूजा व स्कूल के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें