ग्रेटर नोएडा। सर्वाइकल कैंसर के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए उन्नति संस्था की ओर से सलेमपुर गुर्जर गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल और पंडित दीनदयाल इंटर कालेज चीती में कार्यशाला की गई। डॉ. वंदना सिंह ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण कारण और उपचार के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. राहुल वर्मा, रणवीर चौधरी और सहसचिव विजय तंवर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो