ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनआईईटी में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन और एनआईईटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, उद्यमियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने सुरक्षा के उपाय बताए। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व समझाया। आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने महिला सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। अंत में सभी ने जागरूकता की शपथ ली।