ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। मिलक लच्छी गांव के आंगनबाडी केंद्र पर मिशन शक्ति अभियान के तहत घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की सुुरक्षा के साथ ही शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग की टीम से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी और जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और दहेज उन्मूलन कानून के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया।