फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीपीएस में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 30 डीपीएस में   महिला सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पुलिस के सहयोग से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और मिशन शक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर अपराध की रोकथाम और महिला सशक्तीकरण में मिशन शक्ति की भूमिका पर जानकारी दी गई। इसमें एडीसीपी ट्रैफिक एवं महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, एसीपी प्रवीण सिंह और सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता, सजगता, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार बेहद जरूरी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें