नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर पर व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अबीर बायो साइंसेज फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एम के नियाज ने ह्यूमन पोपिल्लोम वायरस और सर्वाइकल कैंसर सही परीक्षण से गर्भाशय कैंसर को रोकें विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वातावरणीय परिवर्तन और खराब जीवनशैली से सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। 15-26 वर्ष की महिलाओं को समय पर वैक्सीन और जांच की जानकारी देना आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन जंतु विभाग, एनसीसी तथा अबीर बायो साइंसेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार ने बजट में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को शामिल किया है जो अब सरकारी जिला और कॉर्पोरेट अस्पतालों में उपलब्ध है। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी रानी, डॉ. प्रिया बजाज, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विनीता चौधरी और एनसीसी प्रभारी डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा सक्रिय रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ संघमित्रा और कविता सिंह चौधरी रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय सौरभ प्रजापति और तृतीय कोमल को मिला।