स्तन कैंसर की जानकारी देते विशेषज्ञ: आयोजक
- फोटो : katra news
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जौलीग्रांट ने बीसीवाईडब्ल्यू फाउंडेशन (यूएसए) के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के बारे में बताया गया। सामुदायिक कल्याण एवं स्वास्थ्य संवर्धन विशेषज्ञ लोर्ना लार्सन ने कहा कि स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित स्तन आत्म-परीक्षण जरूरी है। छात्राओं को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक आदतों में सकारात्मक बदलाव अपनाना चाहिए। प्रश्नोत्तर सत्र में नर्सिंग छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों सहित करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एचआईएमएस प्रधानाचार्य डॉ. रेनू धस्माना ने कहा कि स्तर कैंसर की समय पर पहचान कर उपचार संभव है। इस अवसर पर डॉ. संचिता पुगाजंडी, डॉ. कमली प्रकाश आदि उपस्थित रहे।