ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने स्व-गणना कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हाईराइज सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए-एओए, श्रमिक, व्यापारिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और निर्धारित समयसीमा में स्व-गणना पूरी कराने के निर्देश दिए।