नोएडा(संवाद)। शहर के क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय की ओर से एक अगस्त को लागू होने वाली ईएलआई स्कीम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में 21 जुलाई को एक अहम बैठक विभिन्न कर्मचारी संगठनों और कारोबार, व्यवसायिक संगठनों संग की गई। जहां उन्हें रोजगार प्रोत्साहन योजना (ईएलआई स्कीम) के फायदों के बारे में बताया गया। वहीं सहायक भविष्य निधि आयुक्त रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडेय ने की।