नोएडा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव ने थैलेसीमिया स्क्रीनिंग पर पोस्टर
फोटो है-
थैलेसीमिया जांच के लिए जागरूकता अभियान शुरू
नोएडा। सेक्टर- 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के चिकित्सकों ने मंगलवार को कर्तव्य भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आराधना पटनायक के साथ थैलेसीमिया स्क्रीनिंग जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर का उद्देश्य किशोरों और गर्भवतियों में समय रहते थैलेसीमिया वाहकों की पहचान कर बीमारी की रोकथाम को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीता राधाकृष्णन ने बताया कि पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है। संयुक्त सचिव निखिल गजराज और उप सचिव आकांक्षा रंजन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में थैलेसीमिया स्क्रीनिंग को शामिल करने पर जोर दिया। थैलेसेमिक्स इंडिया की शोभा तुली ने स्क्रीनिंग, निदान, उपचार और बेहतर देखभाल की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता बताई। डॉ. सारिका सिंह, डॉ. कालरा, डॉ. मोनिका और पूनम आनंद भी मौजूद रहीं।