फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम इकाई (छात्र) और द्वितीय इकाई (छात्रा) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत विविध विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने ऊर्जा की बचत, जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों एवं उनके सामाजिक महत्व पर संवाद किया। इसके उपरांत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें संदीप ने प्रथम, रवि ने द्वितीय, अनूप और बबलू ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा इकाई ने महिला अधिकार विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गिझौर गांव में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें