नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की हेड डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि सलाम नमस्ते की सेहत सही लाभ कई, स्वास्थ्य शृंखला के अंतर्गत स्मार्ट एनजीओ के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया। ब्यूरो