फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शारीरिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sun, 21 Sep 2025 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में उप​​स्थित इनरव्हील क्लब के सदस्य। स्रोत क्लब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इनरव्हील दून विकास क्लब ने कालसी स्थित कन्या आश्रम में आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों को शारीरिक स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया। क्लब की अध्यक्ष बिंदिया शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने आश्रम के बच्चों को स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने शरीर को साफ सुथरा रखने के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें पाठ्य व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया। इस मौके पर क्लब की सचिव अंजु गुलेरिया, पूनम अरोड़ा, ममता अग्रवाल, लता ठाकुर, डॉ.मीना जैन, छवि गुप्ता, उर्मिला सोनी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें