फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की ओर से एक विश्व, एक स्वास्थ्य थीम पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के तत्वावधान में नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से किया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीन और सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. रंभा पाठक ने स्वास्थ्य की चुनौतियों के समाधान बताए। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीतू बधुरिया, उप-प्राचार्य डॉ. सारिका सक्सेना समेत करीब 100 संकाय सदस्य, स्वास्थ्य सेवा पेशेवर, मेडिकल और नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें