छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
नूंह, पुन्हाना। नूंह के वन स्टॉप सेंटर द्वारा जिले में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को संकट के समय अपनी आवाज उठाने में काफी मदद मिल रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पुन्हाना के कन्या सीनियर सेकें डरी स्कूल में नूंह के वन स्टॉप सेंटर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली छात्राओं को सखी, घरेलू हिंसा, निर्भया एक्ट, पोक्सो एक्ट और हेल्पलाइन नंबर 181 के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर प्रभारी अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक ने बताया कि योजना के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, 5 दिन का अस्थाई आश्रय रहना और खाना आदि सुविधाएं नि: शुल्क प्रदान की जाती हैं। वन स्टॉप सेंटर की ओर से हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर महिला सहायता ले सकती है।