ग्रेटर नोएडा (संवाद) । गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत चेयरमैन का कार्यकाल 12 जुलाई को खत्म हो जाएगा। जबकि ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल 26 जून को खत्म हो चुके है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इनमें कार्यकाल बढ़ाने या प्रशासक तैनात करने को लेकर शासन ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं दूसरी और हाईकोर्ट के आदेश के तहत निर्वाचित पद पर कार्यकाल नहीं बढ़ाए जाने की सलाह देते हुए प्रधान पदों को लेकर विभाग दुविधा में है। अभी तक यथास्थिति बनी हुई है। विभाग को इस संबंध में शासन के निर्देश का इंतजार है।