ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही सेंचुरियन टी-20 लीग के लीग मैच में एवेंजर्स नोएडा और त्रिशूल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में एवेंजर्स नोएडा ने चार रन से जीत हासिल की। दो विकेट और 33 रन की पारी खेलने वाले रमित बाजपेयी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवेंजर्स नोएडा ने छह विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिशुल टाइगर्स की टीम छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बना सकी।