नोएडा। सेक्टर-27 में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर पार्क, जिम और सब मॉल पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तिकोने पार्क में जिम की उखड़ी टाइल्स, खराब मशीनें, टूटे फुटपाथ और पेड़-पौधों की खराब स्थिति मिली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। सब मॉल पार्किंग में जर्जर दीवारें, टूटी रेलिंग, बेसमेंट में गंदा पानी, कचरा, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप मिला। बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए सफाई और रखरखाव तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना ने पार्किंग की समस्याएं भी बताईं। ब्यूरो