- प्राधिकरण के मुताबिक यहां पर बड़ा क्षेत्रफल घेर कर प्लॉटिंग की जा रही थी
नोएडा। सेक्टर-86 इलाबास में अवैध रूप से निर्माण व प्लॉटिंग रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को तोड़फोड़ का अभियान चलाया। यहां पर करीब 40 एकड़ जमीन पर अलग-अलग प्लॉटिंग शुरू हुई थी। इसके लिए बनाया गए दफ्तर व अन्य निर्माण प्राधिकरण के वर्क सर्कल-7 की टीम ने तोड़े। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि वर्क सर्किल-7 के अंतर्गत इलाहबास के कई खसरा नंबरों पर अवैध निर्माण किया गया था। इनमें खसरा नंबर 373, 374, 375, 376, 384, 385, 387, 388, 389, 390, 391, 410 और 412 शामिल थे। कुछ लोगों ने इन खसरा नंबरों पर खरीद-फरोख्त के लिए कार्यालय भी बना लिए थे। बुधवार को इन अवैध कार्यालयों को भी ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अतिक्रमण से सार्वजनिक भूमि के उपयोग में बाधा आ रही थी। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो