फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-भूलेख और वर्क सर्किल की ओर से करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई, अवैध निर्माण और चहारदीवारी किया ध्वस्त

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-162 में 50 करोड़ की जमीन से कब्जा हटाया। टीम ने यहां किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। साथ ही दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी।
यहां भूमाफिया और तथाकथित बिल्डरों की ओर से अवैध कब्जा करते हुए प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्राधिकरण के भूलेख और वर्क सर्किल की ओर से करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में कुछ अवैध निर्माण और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। यहां अस्थायी ऑफिस बनाने की भी योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वर्क सर्किल-10 में मौजूद औद्योगिक सेक्टर के करीब आठ भूखंडों की जमीन खाली कराने के साथ अस्थायी निर्माण को ध्वस्त किया गया। यहां गुलावली के खसरा नंबर 834 पर अवैध अतिक्रमण करके भूमाफिया ने करीब पचास करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के बाद कब्जा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए सीईओ से अनुमति मांगी गई है। संभव है कि जल्द ही यह अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद प्राधिकरण की टीम की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें