फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण के अधिकारियों ने देखी सीवर ओवरफ्लो की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7, सेक्टर-82 का दौरा कर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का निरीक्षण किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने अधिकारियों को बताया कि पिछले डेढ़ साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या की वजह से निवासी परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो से जमा होने वाले गंदे पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है और लोग परेेशानी में जीवन जीने को मजबूर हैं। निवासियों को भयंकर बदबू का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से लेकर सभी को कई बार पत्र दिया गया है। संबंधित अधिकारी ने समस्या के जल्द स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि पहले यह देखा जाएगा कि सीवर का पानी जहां से होकर निकलता है उस मुख्य नाले में क्या रुकावट आ रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, रमेश चंद शर्मा, विष्णु शर्मा, किशोर कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें