फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने 15 बिल्डर परियोजनाओं को किया चिह्नित, जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 बकायेदार बिल्डर के खिलाफ जारी होगी आरसी, टावर होंगे सील
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने सात परियोजनाओं के डेवलपर्स के खिलाफ आरसी जारी को दी मंजूरी

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने 15 बकायेदार बिल्डरों को चिह्नित कर लिया है। इन सभी के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की जाएगी। इनमें से सात बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ आरसी जारी करने की मंजूरी सीईओ ने दे दी है। इस बात के संकेत प्राधिकरण के अधिकारियों ने दिए। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल प्राधिकरण की ओर से 15 बिल्डरों की फाइल तैयार हुई है। इनके बकाये के अलावा वित्त विभाग से अंतिम तौर पर बकाये की गणना कराई जा रही है। फाइल तैयार करने के बाद सीईओ से अंतिम तौर पर मंजूरी लेने के बाद जिलाधिकारी के पास आरसी भेज दी जाएगी। फिर जिला प्रशासन की ओर से बकायेदार बिल्डरों से पैसे की वसूली के लिए कुर्की जब्ती समेत दूसरी प्रक्रिया कराई जाएगी।

31 मार्च को खत्म होगी रिशिड्यूलमेंट की तिथि
बिल्डरों को किस्तों में बकाये के भुगतान के लिए 31 मार्च तक रिशिड्यूलमेंट का मौका दिया गया था। लेकिन बिल्डरों ने इस सुविधा का लाभ नहीं लिया। अब प्राधिकरण की ओर से एक्शन लेते हुए आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। इसके अलावा सिंगल फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए बकाये के भुगतान का विकल्प भी प्राधिकरण ने दिया था। लेकिन इस विकल्प को भी गिनती के बिल्डरों ने लिया। ऐसे में अब प्राधिकरण के पास कड़ा एक्शन लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचा हुआ है।
विज्ञापन


47 परियोजनाएं पूरी, नहीं जमा कराए बकाया पैसे

47 परियोजनाओं के पूरे होने के बाद भी कई बिल्डरों ने अब तक बकाया पैसे जमा नहीं किए। ऐसे सभी बिल्डरों और परियोजनाओं के खिलाफ तत्काल प्रभाव से आरसी जारी करते हुए बकाये की वसूली के आदेश सीईओ ने दिए हैं। इसके अलावा 42 निर्माणाधीन परियोजनाओं से भी प्राधिकरण को बकाये की राशि वापस मिलनी है। उन परियोजनाओं के खिलाफ लीज डीड के नियमों के अनुसार आवंटन के आंशिक निरस्तीकरण के आदेश के अलावा टावरों को सील करने को कहा गया है। इन परियोजनाओं की भी आरसी जारी होगी। बिल्डरों पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 19301 करोड़ रुपये बकाया है। इसे वापस लाने के लिए प्राधिकरण का काफी मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन




नोएडा के बिल्डर प्रोजेक्ट के आंकड़े


- बिल्डर प्रोजेक्टों की संख्या-115

- पूरे हो चुके 47 प्रोजेक्टों में-40807 फ्लैट

-चल रहे 42 प्रोजेक्टों में- 64119 फ्लैट

- आम्रपाली प्रोजेक्ट-14715 फ्लैट

- यूनिटेक प्रोजेक्ट-करीब 6000 फ्लैट

-जेपी इंफ्राटेक प्रोजेक्ट-34380 फ्लैट

- कुल स्वीकृत फ्लैटों की संख्या-1,66,878 फ्लैट



आरसी जारी करने के लिए 15 बिल्डर परियोजनाओं की फाइल तैयार की गई है। इसमें से सात के खिलाफ आरसी जारी करने की मंजूरी सीईओ ने दी है। बाकी बचे हुए बिल्डरों के बकाये की गणना वित्त विभाग कर रहा है। जल्द ही इनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।- प्रभाष कुमार, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें