डबल बेसमेंट के निर्माण के दौरान गिरी थी बरात घर की दीवार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वाणिज्यिक प्लॉट पर डबल बेसमेंट के निर्माण के दौरान बारिश का पानी भरने से सेक्टर-73 में बरात घर की दीवार गिर गई थी। वहीं सर्विस रोड धंसने के साथ नाला भी ढहा था। पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर आवंटी से लापरवाही पर तीन दिन में जवाब मांगा था। लेकिन यह जवाब अब तक प्राधिकरण को नहीं मिला है।प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश के निरीक्षण में भी मौके पर निर्माण के दौरान लापरवाही सामने आई थी। बिना रिटर्निंग वॉल के निर्माण किया जा रहा था। इसी के आधार पर प्राधिकरण ने आवंटन निरस्त करने की चेतावनी देते हुए भी दूसरा नोटिस भी जारी किया था। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने कहा कि पूरे प्रकरण को लेकर विभाग व वर्क सर्कल से रिपोर्ट मांगी जाएगी।