फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण पर लगाया वादाख़िलाफ़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण पर वादाखिलाफी और किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संगठन की बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि 28 अगस्त को यूनियन ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय डीसीपी-1 के हस्तक्षेप और अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम से बैठक होगी। लेकिन, अब तक न तो बैठक हुई और न ही किसानों के किसी काम में प्रगति हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्राधिकरण अब किसानों के मुद्दों का समाधान नहीं करता है, तो यूनियन एक बार फिर आंदोलन की राह पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें