नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी-16 एफडी बृहस्पतिवार को जारी होगी। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर शुक्रवार से आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। आरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए चार दिन पंजीकरण के बाद उसके अगले तीन दिन तक नंबरों के लिए बोली लगेगी। तीसरे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लोग नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद बचे आकर्षक नंबरों के लिए फिर से पंजीकरण और बोली की प्रक्रिया शुरू होगी। ब्यूरो