नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्धनगर में निजी और प्राइवेट वाहनों की पंजीयन सीरीज यूपी16एफसी पूर्ण होने के बाद नई सीरीज यूपी16एफडी बृहस्पतिवार से शुरू हुई है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को सूचित किया है कि फैंसी नंबरों (महत्वपूर्ण/अतिमहत्वपूर्ण नंबरों) की नीलामी के लिए शुक्रवार से वाहन स्वामियों ने विभाग की वेबसाइट www.fancy.parivahan.gov.in पर जाकर निर्धारित पंजीयन शुल्क जमा कराकर नीलामी में भाग लिया। यह पंजीयन तीन दिनों तक चलेगा। साथ ही, नॉन-फैंसी नंबरों के लिए वाहन मालिक www.parivahan.gov.in पर जाकर दोपहिया वाहनों के लिए 1,000 रुपए और अन्य वाहनों के लिए 5,000 रुपए निर्धारित शुल्क जमा कराकर नंबर बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिक जानकारी के लिए वाहन स्वामी http://shasanadesh.up.nic.in पर लॉगिन कर सभी निर्देश और शुल्क विवरण देख सकते हैं।