फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने शनिवार को अपना 12वां वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया। समारोह में पहली बार सक्षम, साई, कंचन और सागो एनजीओ की ओर से संचालित स्कूलों के करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि के साथ हुई। इसके बाद क्लब के संस्थापक कमोडोर अशोक सावनी (सेवानिवृत्त) ने बच्चों और सदस्यों को लाफ्टर योग कराया। इसमें ताली बजाने, मंत्रोच्चार, गहरी सांस लेने और हंसी के अभ्यास कराए गए। उन्होंने बताया कि लाफ्टर योग से मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में डॉ. संतोष साही, डॉ. सुमन सुनेजा, फिल्म लाफ्टर एक्सप्रेस के निर्देशक जयंत सिन्हा समेत कई अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें