फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के भाई की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बहन गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। गत सोमवार को सुबह 8 बजे आरोपी शाकिर व राहुल स्कूल की गली के पीछे से नशीला पदार्थ सुंघाकर मोटरसाइकिल पर गांव राठीवास के वन क्षेत्र में ले गए। आरोप है कि यहां पर आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसी दौरान गांव राठीवास के कुछ ग्रामीण ने मौके पर आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत लेकर पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करा आरोपी शाकिर थाना तावडू व राहुल थाना भिवाड़ी जिला अलवर के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें