दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी युवक उसके ससुर को इंजेक्शन लगाने के लिए उसके घर गया था। महिला को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला सात फरवरी का है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।